इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी, लिखा पाक से पंगा मत लो

11 05 2025 bomb threat bombay hospital indore 2025511 10458

इंदौर। इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में सर्चिंग करवाई। इस दौरान वहां कोई भी संदिग्ध सामान या विस्फोटक नहीं मिला।

भेजी जा रही इस धमकियों की जांच साइबर सेल कर रही है। यह देखा जा रहा है कि ई-मेल कहां से भेजे गए हैं। जल्द ही उस व्यक्ति को ट्रेस कर लिया जाएगा, जिसने यह हरकत की है।

दो दिन पहले भी एमपीसीए को ई-मेल भेजकर होलकर स्टेडियम को उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल में लिखा था कि स्लीपर सेल इस घटना को अंजाम देगी। इसके साथ ही भी लिखा था कि ‘अपनी सरकार को समझाओ की वो पाकिस्तान से पंगा नहीं ले।’ इस मेल में यह भी लिखा था अस्पताल भी स्लीपर सेल के निशाने पर हैं।

इसे भी पढ़ें-  MP Rajya Sabha Bypoll 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव का एलान, 12 नवंबर को वोटिंग; चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल