गलती से भी न खाएं एक्सपायरी डेट निकली दवा: जानिए शरीर में क्या हो सकते हैं गंभीर रिएक्शन और तुरंत क्या करें

04 05 2025 medicine 23930718

गलती से भी न खाएं एक्सपायरी डेट निकली दवा: जानिए शरीर में क्या हो सकते हैं गंभीर रिएक्शन और तुरंत क्या करें

हेल्थ डेस्क: अक्सर लोग बार-बार मेडिकल स्टोर के चक्कर काटने से बचने के लिए कई महीनों की दवाएं एक साथ खरीदकर रख लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दवा की शीशी या पत्ते (Strip) पर लिखी एक्सपायरी डेट (Expiry Date) निकलने के बाद उसे खाना कितना खतरनाक साबित हो सकता है? समय सीमा समाप्त होने के बाद दवा न केवल अपना असर खो देती है, बल्कि उसकी रासायनिक संरचना (Chemical Composition) बदलने से वह शरीर में जहर या गंभीर एलर्जी का कारण भी बन सकती है।

एक्सपायर दवा खाने से क्या-क्या हो सकते हैं नुकसान?

नवजीवन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. प्रवीन कुमार के अनुसार, एक्सपायरी डेट बीतने के बाद दवाएं शरीर में कई तरह के हानिकारक रिएक्शंस (Reactions) कर सकती हैं:

  1. त्वचा पर गंभीर एलर्जी: शरीर पर छोटे-छोटे लाल दाने निकलना, चकत्ते होना, खुजली और त्वचा में भारी इरिटेशन (Irritation) होना इसके प्राथमिक लक्षण हैं।
  2. सांस लेने में तकलीफ और घबराहट: एक्सपायर्ड दवा के सेवन से अचानक बेचैनी, घबराहट और सांस फूलने जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
  3. गंभीर मरीजों के लिए जानलेवा: जिन्हें पहले से हृदय रोग (Heart Disease) या सांस से जुड़ी बीमारी जैसे COPD (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) है, उनके लिए एक्सपायर हो चुकी दवाएं बेहद जानलेवा साबित हो सकती हैं। गलती से भी न खाएं एक्सपायरी डेट निकली दवा: जानिए शरीर में क्या हो सकते हैं गंभीर रिएक्शन और तुरंत क्या करें
इसे भी पढ़ें-  कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी से हड़कंप: वॉशरूम में मिला हाथ से लिखा नोट, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

नोट: कंपनियां एक्सपायरी डेट निकलने के बाद दवा के बेअसर होने या साइड-इफेक्ट्स की कोई गारंटी नहीं लेती हैं।

‘शेल्फ लाइफ’ और ‘एक्सपायरी डेट’ में क्या है अंतर?

  • एक्सपायरी डेट (Expiry Date): यह कैलेंडर की वह तय तारीख (महीना और साल) होती है, जिस तक दवा बनाने वाली कंपनी उसके सुरक्षित और असरदार होने की गारंटी देती है।

  • शेल्फ लाइफ (Shelf Life): यह दवा के सही रखरखाव (Storage) पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, कई सिरप या आई-ड्रॉप्स की सील खोलने के बाद उन्हें 1 महीने के भीतर खत्म करना होता है, भले ही उनकी एक्सपायरी डेट 1 साल बाद की क्यों न हो। कुछ दवाओं को खास तापमान (जैसे फ्रिज) में ही रखना जरूरी होता है।

गलती से एक्सपायर दवा खा लें तो तुरंत क्या करें?

  • लक्षणों का इंतजार न करें: यदि आपको तुरंत पता चल जाए कि आपने एक्सपायर दवा खा ली है, तो किसी रिएक्शन का इंतजार किए बिना तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

  • इमरजेंसी लक्षण दिखने पर: अगर दवा खाने के बाद शरीर पर रैशेज (दंश/दाने), सांस लेने में तकलीफ या घबराहट महसूस हो, तो बिना देर किए नजदीकी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जाएं।