Latest

DNA से पता लगाएंगे labrador का मालिक कौन, सैंपल लेने जाएगी इटारसी पुलिस

labrador  होशंगाबाद। लैब्राडोर डॉग के डीएनए मिलान के लिए सैंपल लेने देहात पुलिस का अमला पशु चिकित्सक को लेकर पचमढ़ी और इटारसी जाएगा।

दो पक्षों ने मालिकाना हक को लेकर दावा किया है। गोल्डन सिलिकॉन कॉलोनी निवासी शादाब खान का कहना है कि डॉग को पचमढ़ी से लिया था डॉग का असली पिता वहीं है।

वहीं कृतिक शिवहरे का कहना है कि डॉग को इटारसी से लिया था। दोनों पक्षों के दावों को लेकर देहात थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव उलझे हुए हैं। शुक्रवार को पशु चिकित्सक ने डॉग का ब्लड सैंपल लिया है। इसका मिला पचमढ़ी और इटारसी के डॉग से लिया जाएगा।

जिसके बाद डीएनए मिलान के लिए सैंपल को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। हालांकि पुलिस यह नहीं कर सकी है कि ब्लड सैंपल का मिलान कहां कराएगी। सागर और भोपाल में डीएनए मिलान की व्यवस्था है। हालांकि इस रिपोर्ट के तैयार में समय लग सकता है।

पिछले दो दिन से मामला इंटरनेट मीडिया पर भी छाया हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से तरह तरह की पोस्ट भी की जा रही है। शादाब खान का आरोप है कि अगस्त माह में उसका डॉग खो गया था जिसकी लिखित आवेदन देहात थाने में दे चुका है। दस हजार रुपये में डॉग को बेचने का प्रयास किया जा रहा था तभी उसे जानकारी लग गई थी। देहात थाने के अमले की मदद से लैब्राडोर डॉग उसे मिल गया था, लेकिन अगले दिन उसका डॉग वापस लेकर कृतिक को सौंप दिया गया है।

Back to top button