katniमध्यप्रदेश

पटाखों से नहीं, बच्चों की मुस्कान से जगमगाई दीपावली सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा रंगनाथ मंदिर स्थित श्री गरुड़ ध्वज वेद पाठशाला में सेवा अभियान संपन्न

पटाखों से नहीं, बच्चों की मुस्कान से जगमगाई दीपावली सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा रंगनाथ मंदिर स्थित श्री गरुड़ ध्वज वेद पाठशाला में सेवा अभियान संपन्

दीपावली के पावन पर्व पर सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने सामाजिक दायित्व और सांस्कृतिक भावना का परिचय देते हुए “दीपावली सेवा अभियान” के अंतर्गत रंगनाथ मंदिर स्थित श्री गरुड़ ध्वज वेद पाठशाला का स्नेहपूर्ण भ्रमण किया।

वैदिक परंपरा के अनुरूप शिक्षा प्राप्त कर रहे नन्हे ब्राह्मण बालकों को संस्था सदस्यों द्वारा शैक्षणिक सामग्री एवं गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। वैदिक मंत्रों की मधुर गूंज और बच्चों की निष्कलुष मुस्कान से संपूर्ण वातावरण दिव्यता और आनंद से परिपूर्ण हो उठा।

जहाँ दीपावली की रोशनी पटाखों से होती है, वहीं इस बार वह उजाला बच्चों की मुस्कान से फैलता दिखाई दिया ऐसा अनुभव सभी सदस्यों ने साझा किया।

आज के युग में जब आधुनिकता तीव्र गति से बढ़ रही है, तब इन बालकों का वेदों और सनातन संस्कृति से जुड़ाव समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
यह सेवा अभियान सेवा, संस्कार और संस्कृति का अद्भुत संगम सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष नीलम जगवानी, मोना पुरुस्वानी ,सोनिया बत्रा, लक्ष्मी खूबचंदानी, सुमन छत्तानी, अनीता जोधवानी ,कंचन केवलानी रेशमा पंजवानी, रजनी होतवानी, वर्षा सुखावानी, वान्या भैरवानी की उपस्थिती रही कार्यक्रम में रश्मि श्रीवास्तव मैडम एवं नीतू लालवानी जी का भी विशेष सहयोग रहा।

Back to top button