जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कन्या महाविद्यालय कटनी विजेता गौरी बहल, कीर्ति यादव और सोनम हल्दकर का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कन्या महाविद्यालय कटनी विजेता
गौरी बहल, कीर्ति यादव और सोनम हल्दकर का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चय
कटनी। बरही महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय महाविद्यालयीन बैडमिंटन प्रतियोगिता में शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बरही महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही।
विजेता टीम में आराधना रैदास, गौरी बहल, कीर्ति यादव, सोनम हल्दकर एवं प्रांतिका सिंह शामिल रहीं। छात्राओं ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर गौरी बहल, कीर्ति यादव एवं सोनम हल्दकर का चयन आगामी संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जबलपुर में होगा।
टीम की इस सफलता में महाविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर नागेंद्र यादव का मार्गदर्शन एवं खिलाड़ियों का निरंतर उत्साहवर्धन महत्वपूर्ण रहा। उनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने प्रतियोगिता के लिए नियमित अभ्यास करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। प्राचार्य ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में जीत के बाद महाविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है।








