Sunday, April 19, 2026
katniमध्यप्रदेश

जिला महिला कांग्रेस द्वारा महिला दिवस का आयोजन सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओ का किया सम्मान

जिला महिला कांग्रेस द्वारा महिला दिवस का आयोजन सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओ का किया सम्मा

कटनी महिला कांग्रेस द्वारा आज शहर महिला जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं एवम वरिष्ठ महिलाओं को पुष्पमाला पहनाकर नारियल देकर उनका सम्मान किया गया।।महिला दिवस के कार्यक्रम की शुरुवात सभी महिलाओं ने केक काटकर किया कार्यक्रम में पधारी समस्त मातृशक्तियो को पुष्प देकर एवम तिलक लगाकर उनको सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के दौरान सभी मातृशक्तियो ने अपने अपने वक्तव्य दिए एवम संगठित होकर रहने और मिलकर एक दूसरे का सहयोग करते हुए आगे बढ़ने का वचन लिया, महिला दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ कांग्रेसी एवम पार्षद नन्हीबाई गोटिया जी, समाजसेवी राममणि सोनी,समाजसेवी एवम ब्यूटिशियन रेखा तिवारी ,समाजसेवी ज्योति दीक्षित ,युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या रांधेलिया,वरिष्ठ महिला कांग्रेसी माया चौधरी, पूर्व पार्षद लता कनोजिया सेवादल अध्यक्ष मुमताज बानो, वरिष्ठ कांग्रेसी हेमा शर्मा पूर्व पार्षद दुर्गावती कोल एवम समाजसेवी अलका वर्मा ,लता खरे जी का सम्मान किया गया,कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने तरह तरह के गेम्स खेलकर उसका आनंद लिया एवम पुरुस्कार भी जीते,स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन पूर्व प्रदेश सह सचिव सुमन रजक ने सभी मातृशक्तियों को आने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से अदिता वर्मा,सुमन रजक,सौम्या रांधेलिया ,शशि यादव,अर्चना जैसवाल,लक्ष्मी रजक,साक्षी रजक,मंजू रजक,गीता निषाद,सुमन सैनी,अर्चना जैसवाल,आंशिका नायक, किट्टू तिवारी,अंशिका तिवारी,रूपा तिवारी,अर्चना दुबे,सीमा यादव,सुनीता सोनी,अर्चना दुबे,दुर्गावती कोल,नन्ही बाई गोटिया,हेमा शर्मा,विद्या बाई, मानसी शर्मा,कल्पना पाठक आदि मातृ शक्तियो की उपस्थिति रही

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि