katniमध्यप्रदेश

जिलेव्यापी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सम्मान समारोह एबीवीपी द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न

जिलेव्यापी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सम्मान समारोह एबीवीपी द्वारा सफलतापूर्वक संपन्

कटनी-तिलक महाविद्यालय के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी द्वारा आयोजित जिलेव्यापी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य सम्मान समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए समारोह की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने प्रतियोगिता के उद्देश्य, विद्यार्थियों में ज्ञान-वृद्धि की आवश्यकता तथा एबीवीपी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिलेभर से प्राप्त जबरदस्त प्रतिसाद ने इस आयोजन को अभूतपूर्व सफलता दिलाई है। इसके पश्चात जिला प्रमुख द्वारा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए तथा विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि भविष्य में इस प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए।

समारोह में जिले के पुलिस अधीक्षक  संतोष डहरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल ज्ञान-वृद्धि करती हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अध्ययन में एकाग्रता रखने और समाज एवं राष्ट्रहित में सक्रिय रहने का संदेश दिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह श्री अमित कनकने ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ संस्कार और संगठन से भी जोड़ते हैं। उन्होंने एबीवीपी द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की और विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण, अनुशासन और समाज सेवा हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री आदरणीय मनोज यादव जी रहे। उन्होंने कहा कि ज्ञान ही व्यक्ति और राष्ट्र की उन्नति का मूल आधार है। उन्होंने एबीवीपी की छात्रहितकारी गतिविधियों का उल्लेख करते हुए छात्रों से नियमित अध्ययन, जिम्मेदार नागरिकता और राष्ट्रभक्ति को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस आयोजन के सुचारू संचालन में नगर मंत्री संजय कुशवाहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अतिथियों, निर्णायकों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, अभिभावकों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिंकू मीणा (वेस्ट सेंट्रल रेलवे स्कूल), द्वितीय स्थान युवराज वर्मा (JPV DAV कटनी) तथा तृतीय स्थान मोहित कचेर (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट वार्ड) को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में नरसिंहपुर विभाग संयोजक सीमांत दुबे, नगर उपाध्यक्ष अनिल गर्ग, महाविद्यालय प्राध्यापक माधुरी गर्ग, नगर सह मंत्री समर्पण झा, अवध पांडे, नितिन साहू, प्रभात साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभाविप कटनी ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगी संस्थानों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी आयोजनों को और अधिक प्रभावी ढंग से करने का संकल्प व्यक्त किया।

Back to top button