katniमध्यप्रदेश

जिला टास्क फोर्स की ओवरलोड वाहनों पर संयुक्त कार्रवाई, दो वाहन जब्त

जिला टास्क फोर्स की ओवरलोड वाहनों पर संयुक्त कार्रवाई, दो वाहन जब्

कटनी -कलेक्टर कटनी आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशों के पालन में जिला टास्क फोर्स द्वारा खनिज एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ओवरलोड एवं अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया।

सोमवार रात्रि 11 बजे से मध्यरात्रि 3 बजे तक झिंझिरी बाईपास, पन्ना नाका, चाका बाईपास एवं बड़वारा रोड मझगवां सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की गई। इस दौरान सुरकी टैंक के पास गिट्टी का ईटीपी से अधिक मात्रा में परिवहन करते हुए एक वाहन पकड़ा गया। वहीं पन्ना नाका नहर के पास लेटराइट खनिज का अधिक मात्रा में परिवहन करते हुए एक अन्य वाहन को जब्त किया गया।

दोनों जब्त वाहनों को पुलिस थाना प्रभारी के सहयोग से कुठला थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। अवैध खनिज परिवहन के दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस संयुक्त कार्रवाई में उपसंचालक खनिज आर.के. दीक्षित, सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा, खनि निरीक्षक कमलकांत परस्ते, सिपाही ज्ञानेन्द्र सिंह एवं कुठला थाना के उप निरीक्षक रवि शुक्ला पुलिस स्टाफ सहित उपस्थित रहे।

Back to top button