जिला कार्यालय ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, मिठाई बांटकर मनाया शपथ समारोह का जश्न
जिला कार्यालय ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, मिठाई बांटकर मनाया शपथ समारोह का जश्न
कटनी। देश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आज सायं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ लेते ही कटनी के भाजपा कार्यकर्ताओं जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया व एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीताम्बर टोपनानी ने कहा कि आज सभी देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है कि नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री और एनडीए की विकासशील सरकार ने शपथ ली है।
जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आज पुनः प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी जी को देखकर अत्यंत प्रफुल्लित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में देश का विकास किया। बड़ी से बड़ी समस्याओं को सुलझाया ओर देश को ऊंचाइयों पर लेकर जाने के साथ एक नई पहचान दी है। उसी तरह आगामी 5 साल देश में विकास करेंगे।
निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि मोदी जी ने इतिहास रचा है।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, जिला मंत्री रामू साहू, कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, सह कार्यालय मंत्री यज्ञदत्त मिश्रा, सचिन तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, पार्षद सुरेंद्र गुप्ता, शिब्बू साहू, संजय तिवारी, प्रभा गुप्ता, सुमित्रा रावत, सरला मिश्रा, राजू शर्मा, राजू जैन, इमरान फरीदी, सुमित जायसवाल, इंद्रा मिश्रा, रेशु टुडहा, मुकेश तिवारी मंगल मामा आदि उपस्थित रहे।