शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न

शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्
कटनी-शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में जिला स्तरीय खो-खो (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बाजपेई द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद गतिविधियाँ शारीरिक एवं मानसिक विकास का प्रभावी माध्यम हैं। साथ ही यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। आज कुल पाँच मैच सम्पन्न – तिलक महाविद्यालय बना विजेता। प्रतियोगिता के तहत आज कुल पाँच मैच खेले गए।
पहले सेमीफाइनल में शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी का मुकाबला शासकीय महाविद्यालय, बरही से हुआ।
दूसरे सेमीफाइनल में शासकीय महाविद्यालय, बड़वारा और कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के बीच प्रतिस्पर्धा हुई।
फाइनल मैच तिलक महाविद्यालय, कटनी और शासकीय महाविद्यालय, बड़वारा के बीच आयोजित किया गया, जिसमें तिलक महाविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के सफल और सुव्यवस्थित संचालन में तिलक महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. राजकुमार का विशेष योगदान रहा। डॉ. ज्ञानेंद्र मोहन श्रीवास्तव, डॉ. विजय कुमार, श्री विनोद लोधी, अमित चौधरी, डॉ. मंजुला तिवारी, डॉ. राजश्री शर्मा का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
साथ ही मुकेश, सुभाष, प्रमोद, वसंत का योगदान भी उल्लेखनीय रहा, जिनकी सक्रिय भूमिका से प्रतियोगिता सुचारू रूप से संपन्न हो सकी। प्रतियोगिता में जिले के पाँच महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमीफाइनल और फाइनल मैच रोमांचक रहे तथा खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। महाविद्यालय परिसर दिनभर उत्साह, प्रतिस्पर्धा और खेलभावना से भरा रहा.








