तिलक महाविद्यालय में जिलास्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेन्ट 2026 आयोजित
तिलक महाविद्यालय में जिलास्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेन्ट 2026 आयोजि
कटनी -प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में आयोजित हुआ। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्राज्जलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तथा महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का विषय “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” निर्धारित किया गया है। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक परंपराओं तथा संसदीय प्रणाली की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन और प्रभावी अभिव्यक्ति कौशल का विकास हो सके।
कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, जिला नोडल अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग ने बताया कि इस यूथ पार्लियामेंट में वही विद्यार्थी सहभागिता करेंगे जिन्होंने एमवाई भारत पोर्टल पर पंजीयन कराया है तथा जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य है। प्रतिभागी संसदीय नियमों के अनुरूप अपने विचार प्रस्तुत करेंगे और लोकतंत्र से जुड़े विषयों पर सारगर्भित चर्चा करेंगे। पंजीकृत विद्यार्थियों ने
अपनी भाषण में वर्ष 1975 में लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना थी, जिसने हमें संविधान, मौलिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के महत्व का बोध कराया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सुदृढ़ता जागरूक नागरिकों और जिम्मेदार युवाओं पर निर्भर करती है। यूथ पार्लियामेंट जैसे मंच विद्यार्थियों को इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करते हैं। निर्णायक मंडल के रूप में निर्भय सिंह, सचिन मानव जीवन विकास समिति बिजौरी, संजय त्रिपाठी विश्वविद्यालय कार्यसमिति सदस्य रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, वंदना मिश्रा सहायक प्राध्यापक शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी, सुब्रत बाझल जैन प्रांत मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, श्री राजकुमार अग्रवाल पूर्व लेखा अधिकारी माय भारत कटनी रहे। कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई के मार्गदर्शन एवं डॉ माधुरी गर्ग के कुशल निर्देशन में युवा संसद का आयोजन हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगामी स्तरों पर प्रतिनिधित्व का अवसर प्राप्त होगा । यह आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना को सशक्त बनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस आयोजन में श्रीमती कीर्तिका कुम्हर, जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत कटनी, डॉ. रूकमणी प्रताप सिंह जिला संगठक एनएसएस, डॉ. सुषमा श्रीवास्तव प्राचार्य, डॉ. आरती धुर्वे प्राचार्य, डॉ. विनय कुमार बाजपेयी, डॉ. एम.पी.यादव, डॉ. के.पी.मिश्रा, डॉ. नाहीद् सिद्दीकी, प्रो. जी.एम.मुस्तफा, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी, राजेश साहू तथा महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सराहनीय रही । “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय में प्रथम स्थान ध्रुव प्रताप सिंह, शास. तिलक महावि. कटनी द्वितीय स्थान सुचिता चतुर्वेदी, शास. तिलक महावि. कटनी तृतीय स्थान शालिनी केवट, कैमोर विज्ञान महावि. कैमोर ने प्राप्त किया, जो राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे ।








