Saturday, April 25, 2026
Latest:
Latest

राज्य स्तरीय कराते टूर्नामेंट में जिले के बालक=बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन, जीते मेडल

कटनी(YASHBHARAT.COM)। मध्य प्रदेश कराते राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में एलन तिलक कराते स्कूल इंटरनेशनल की अपराजिता मार्शल आर्ट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। कटनी जिले की टीम ने मध्य प्रदेश में टूर्नामेंट में 3 रैंक हासिल किया है और बालक बालिकाओं ने जिले के लिए गोल्ड मेडल जीते हैं। ट्रेंनर कोच अल्का गौड़ ने बताया कि टूर्नामेंट 12 और 13 अक्टूबर को छिंदवाड़ा में आयोजित किया गया। जिसमें इशिता गोंड, रितु पटेल, पल्लवी पटेल, आंचल कुमारी गोंड ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया। अध्यक्ष नीलिमा मसीह, उपाध्यक्ष गिरिजा देवी, कोषाध्यक्ष रिंकी गोंड एवं बेक सपोटर राजू गोंड और कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी एवं एपीसी अभय जैन ने उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। ट्रेनर कोच मास्टर अलका गौंड ने टीम को प्रशिक्षित किया। अलका गौंड ने स्टेट चैंपियनशिप में जज और रेफरी की भूमिका निभाई। वह अपराजिता मार्शल आर्ट की सचिव और संस्थापक हैं। इशिता गोंड और आंचल गोंड ने भी रेफरशीप की भूमिका निभाई। यह उपलब्धि कटनी जिले के लिए गर्व की बात है और अपराजिता मार्शल आर्ट टीम के लिए एक बड़ी सफलता है।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक