Latest

बस-ट्रक में सीधी भिड़ंत, दो दर्जन यात्री घायल, कई गंभीर

कटनी(YASHBHARAT.COM)। दमोह मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भयावह सड़क हादसा हो गया। ग्राम जमुनिया के पास यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और मौके पर चीख-पुकार का माहौल बन गया।

 

सूत्रों के मुताबिक, कटनी से दमोह की ओर जा रही बस (एमपी 04 ज़ेडज़ेड 8747) जब ग्राम जमुनिया के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक (एचआर 73 1587) से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ बताया जा रहा है।

 

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से निकालकर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

 

 

Back to top button