अजब गजबFEATURED

खुशियों में डिजिटल विलेन की एंट्री: 35 लाख की मांग, फर्जी आईडी से शादी तोड़ने की धमकी

खुशियों में डिजिटल विलेन की एंट्री: 35 लाख की मांग, फर्जी आईडी से शादी तोड़ने की धमकी।मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियों के बीच एक नवविवाहित जोड़ा ‘डिजिटल ब्लैकमेलिंग’ का शिकार हो गया है। पीड़िता शिवानी लोधी और उनके पति शुभम लोधी ने 6 मार्च को मंदिर में शादी की थी, जबकि 21 अप्रैल को उनकी सामाजिक शादी तय है। लेकिन इस खुशी के मौके से पहले ही एक शख्स द्वारा 35 लाख रुपये की मांग और धमकियों ने पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया है।

ICICI Bank Share News: शानदार नतीजे, जानिए मुनाफा, NPA और डिविडेंड डिटेल

खुशियों में डिजिटल विलेन की एंट्री: 35 लाख की मांग, फर्जी आईडी से शादी तोड़ने की धमकी

फर्जी सोशल मीडिया आईडी से ब्लैकमेल

आरोप है कि रौनक शर्मा उर्फ श्वेता शर्मा नाम का व्यक्ति फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर दंपति को लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी पुराने विवाद और निजी बातचीत का हवाला देकर पैसे मांग रहा है।

धमकी दी गई है कि रकम नहीं देने पर दूल्हे शुभम के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराकर शादी रुकवा दी जाएगी।

पहले भी कर चुका है ऐसा

पीड़िता के मुताबिक, साल 2023 में भी आरोपी ने इसी तरह फर्जी आईडी बनाकर परेशान किया था और पैसे लेकर मामला शांत किया गया था। अब एक बार फिर शादी से पहले वही दबाव बनाया जा रहा है।

परिवार में डर का माहौल

लगातार मिल रही धमकियों से दूल्हा-दुल्हन और दोनों परिवार तनाव में हैं। पीड़िता का कहना है कि पिछले 72 घंटे से परिवार के लोग ठीक से सो भी नहीं पाए हैं और उन्हें बदनामी का डर सता रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, फर्जी सोशल मीडिया आईडी के जरिए ब्लैकमेलिंग और पैसे मांगने की शिकायत मिली है और जल्द कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल किस तरह लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम