katniमध्यप्रदेश

डीआईजी अतुल सिंह ने ली अपराध समीक्षा बैठक सीसीटीवी व साइबर सेल का निरीक्षण कर कटनी पुलिस के नवाचारों की सराहना

डीआईजी अतुल सिंह ने ली अपराध समीक्षा बैठक सीसीटीवी व साइबर सेल का निरीक्षण कर कटनी पुलिस के नवाचारों की सराहन

कटनी- पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज अतुल सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले की अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान लंबित अपराधों, लंबित शिकायतों, मर्ग प्रकरणों, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, जमानत निरस्तीकरण, लघु अधिनियमों के प्रकरणों—जिनमें मुख्यतः अवैध गौवंश परिवहन, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा एवं शराब तस्करी शामिल हैं—पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई।

डीआईजी अतुल सिंह द्वारा प्रत्येक लंबित एवं गंभीर अपराध, जिनमें आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है, उनके संबंध में संबंधित एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों से एक-एक कर चर्चा की गई तथा शीघ्र निराकरण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही आगामी कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

बैठक के प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहे

लंबित संपत्ति संबंधी अपराधों में पतारसी एवं बरामदगी सुनिश्चित करने तथा शरीर व महिला संबंधी अपराधों का शीघ्र निराकरण।
लंबित प्रकरणों में फरार/वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी। जिले में नाबालिग बालिकाओं की स्थिति एवं उनसे संबंधित अपराधों की समीक्षा। सीएम हेल्पलाइन, आयोग, पीएचक्यू एवं आईजी कार्यालय से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण। थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, जुआ-सट्टा, अवैध गौवंश परिवहन, अवैध हथियार एवं शराब तस्करी पर कड़ी एवं त्वरित कार्यवाही। आदतन अपराधियों के विरुद्ध जमानत निरस्तीकरण हेतु प्रस्तुत आवेदनों की समीक्षा कर प्रभावी कार्यवाही। मर्ग, गुम इंसान एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण।

प्रभावी कांबिंग गश्त संचालित करने के निर्देश। स्थायी एवं फरारी वारंटों की तामीली के प्रयासों में वृद्धि। प्रत्येक लंबित अपराध की नियमित मॉनिटरिंग कर शीघ्र निराकरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी। न्यायालय में अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत करने, सम्मन/वारंट तामीली, ऑनलाइन MLC एवं PM रिपोर्ट, CCTNS रैंकिंग सुधार एवं IRAD पोर्टल में डाटा फीडिंग पर विशेष निर्देश। अपराध समीक्षा बैठक से उपरांत डीआईजी  अतुल सिंह द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम एवं साइबर सेल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की कार्यप्रणाली, लाइव मॉनिटरिंग, तकनीकी संसाधनों एवं साइबर अपराधों के निराकरण से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी ली तथा साइबर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उक्त अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, जिले के समस्त एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Back to top button