Latestमध्यप्रदेश

महिला टीचर की जगह उसका पति पढ़ाता मिला, सतना में डीईओ ने दो शिक्षकों को किया निलंबित

महिला टीचर की जगह उसका पति पढ़ाता मिला, सतना में डीईओ ने दो शिक्षकों को किया निलंबित। शिक्षा जगत में अक्सर नायाब मामले सामने आते रहते हैं। यही कारण है कि डीईओ कंचन श्रीवास्तव को एक दिन में दो निलंबन आदेश जारी करने पड़े। एक ओर संस्कृत शिक्षक के तौर पर नियुक्त सरिता त्रिपाठी हुई मगर क्लास रूम में उनके पति ही अध्यापन कार्य कराते थे।

Apple Noida Store Opening: कल खुलेगा नोएडा का पहला Apple स्टोर, 11 साल में कंपनी चुकाएगी 65 करोड़ किराया

Year Ender 2025: क्रिकेट जगत में हंगामा, ड्रामा और विवाद! इन 5 घटनाओं ने पूरे साल मचाई सबसे ज्यादा हलचल

महिला टीचर की जगह उसका पति पढ़ाता मिला, सतना में डीईओ ने दो शिक्षकों को किया निलंबित

शिकायत की जांच में जब इस बात की पुष्टि हुई तो संस्कृत की महिला शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। वहीं जिस शिक्षक पर पूरे स्कूल के प्रबंधन का जिम्मा था वहीं शराब पीकर घूमता मिला लिहाजा डीईओ ने इन्हें सस्पेंड कर दिया है।

मंगलवार को जारी किए गए निलंबन आदेश में सहायक शिक्षक उच्च पद प्रभार सरिता त्रिपाठी को निलंबित कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मैहर से अटैच किया गया है, वहीं प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक जयलाल दिनकर को निलंबित कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मझगवां से अटैच किया गया है।

Back to top button