बढ़ती गर्मी के बीच स्कूली बच्चों के हित में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की मांग

बढ़ती गर्मी के बीच स्कूली बच्चों के हित में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की मां
कटनी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर जिले के समस्त विद्यालयों में तत्काल ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि जिले में तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे विशेषकर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। तेज धूप, लू और भीषण गर्मी में विद्यालय आने-जाने के दौरान बच्चों को असुविधा एवं बीमारियों का खतरा बना हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए जाने के बाद कटनी जिले में भी शीघ्र अवकाश घोषित करने की मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से विद्यार्थियों के हित में त्वरित निर्णय लेने की मांग की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, वेंकटेश गौर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आफताब अहमद, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजय कोल, सेवादल अध्यक्ष मंगल सिंह, श्याम यादव, इमरान खान, अंशु गुप्ता एवं हर्षित मिश्रा उपस्थित रहे।








