Site icon Yashbharat.com

Delta Plus Variant मुंबई में डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत, महाराष्ट्र में अब तक कुल 65 केस

prayagraj news death from corona 1594227068

Delta Plus Variant First death in Mumbai: देश में कोरोना की दूसरी लहर कायम है। महाराष्ट्र और केरल, दो ऐसे राज्य हैं जहां हालात अब भी काबू में नहीं हैं। ताजा खबय देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से आ रहा है। यहां डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत हुई है। मरीज 63 वर्षीय महिला थी, जो घाटकोपर में रहती थी। महिला की जुलाई में मौत हुई थी। अब जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में पता चला है कि महिला कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट से पीड़ित थी। अब महिला के सम्पर्क में आए लोगों पर नजर रखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो अन्य मरीजों की संदिग्ध मौत हुई है, लेकिन बीएमसी ने डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक, महिला इंटरस्टिशियल लंग और ऑब्सट्रक्टिव एयरवे की बीमारियों से पीड़ित थी, जिसके लिए उसे घर पर ऑक्सीजन दी जा रही थी। महिला को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके थे, फिर भी 21 जुलाई को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 24 जुलाई को उन्हें एक अस्पताल में रेफल किया गया था, और तीन दिन बाद उसका निधन हो गया।

 

महाराष्ट्र में कहां-कहां डेल्टा प्लस वैरिएंट के केस

महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में कोरोना के डेल्ट प्लस वैरिएंट के मरीज हैं। जलगांव से 13 मामले सामने आए हैं। इसके बाद रत्नागिरी (12), मुंबई (11), पुणे और ठाणे (6 प्रत्येक) के साथ-साथ चंद्रपुर, अकोला, सिंधुदुर्ग, सांगली, नंदुरबार, औरंगाबाद, कोल्हापुर और बीड जिले में एक-एक मामला सामने आया है। गोंदिया, नांदेड़ और रायगढ़ में दो-दो जबकि पालघर में तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

Exit mobile version