राष्ट्रीय
Delhi Border Dispute: सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, दिल्ली-NCR में हो एक पास की व्यवस्था
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार ने अपनी सीमाओं को एक सप्ताह के लिए सील कर दिया है।
इससे आसपास के शहरों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
ये मामला कोर्ट पहुंच चुका है। दिल्ली से एनसीआर के शहरों में आनेजाने में हो रही दिक्कतों पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से इसके लिए समान नीति और एक पोर्टल बनाने को कहा है,
जिससे एक ही पास जारी करने की व्यवस्था हो। कोर्ट ने केंद्र से कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के साथ एक सप्ताह में बैठक कर जरूरी कदम उठाएं।






