FEATUREDLatestराष्ट्रीय

दिल्ली ब्लास्ट केस: आतंकी उमर का करीबी निकला डॉक्टर सज्जाद, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली ब्लास्ट केस: आतंकी उमर का करीबी निकला डॉक्टर सज्जाद, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली ब्लास्ट केस: आतंकी उमर का करीबी निकला डॉक्टर सज्जाद, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार (10 नवंबर 2025) को हुए धमाके ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. इस मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने पुलवामा से एक और डॉक्टर को हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान सज्जाद अहमद मल्ला के रूप में हुई है. सज्जाद हमले के मुख्य आरोपी उमर का करीबी दोस्त बताया जा रहा है।

डॉक्टर उमर के संपर्क में था सज्जाद

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि डॉक्टर सज्जाद मल्ला भी लाल किले के पास हुए बम धमाके की साजिश में शामिल था या नहीं. लेकिन वो ब्लास्ट के मुख्य आरोपी डॉक्टर उमर का दोस्त था और कुछ दिनों से लगातार उसके संपर्क में था ऐसे में शक सज्जाद को लेकर भी पैदा हो रहा है. पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी. इस मामले में यह छठा एक्शन है.इससे पहले उत्तर प्रदेश से पांचवे डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में लिया था. बताया जा रहा है कि अभी और भी लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जा सकता है.ताकि इस पूरी घटना के बारे में पता लगाया जा सके.

कौन है डॉक्टर सज्जाद

जानकारी के मुताबिक डॉक्टर सज्जाद अहमद जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के बांदजू गांव का रहने वाला है. उसके पिता का नाम नजीर अहमद मल्ला है.अन्य संदिग्धों की तरह से सज्जाद ने भी मेडिकल की पढ़ाई की और प्रैक्टिस कर रहा था. डॉ. सज्जाद ने बत्रा मेडिकल कॉलेज जम्मू से MBBS किया है और हाल ही में अल फलाह में सीनियर रेजिडेंट के तौर पर काम करना शुरू किया था.चार दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी.

दिल्ली में हुए बम धमाके और उससे पहले बड़ी मात्रा में मिले विस्फोटक के मामले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया जा रहा है. इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग जख्मी हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए LNJP में भर्ती कराया गया है.

Back to top button