Delhi Assembly Session: विधानसभा में अकेले बैठे नजर आए अमानतुल्लाह, AAP विधायकों की नो एंट्री

Screenshot 20250227 134516 Chrome

Delhi Assembly Session: विधानसभा में अकेले बैठे नजर आए अमानतुल्लाह, AAP विधायकों की नो एंट्री। दिल्ली विधानसभा परिसर के बाहर आम आदमी पार्टी के विधायक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि उन्हें और उनकी पार्टी के विधायकों को विधानसभा परिसर के अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है।

उधर, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के तौर पर अमानतुल्लाह खान विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा ले रहे हैं। जिस दिन एलजी का अभिभाषण था उस दिन अमानतुल्लाह अनुपस्थित थे। इसलिए उन्हें बाहर नहीं किया गया था।

ये भाजपा की तानाशाही है: आतिशी

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘देश के इतिहास में पहली बार है जब चुने हुए विधायकों को विधानसभा परिसर में अंदर जाने से रोका जा रहा है। अभी तक पुलिस ने हमें कोई आदेश नहीं दिखाया। ये भाजपा की तानाशाही है। हमने “जय भीम” के नारे लगाए तो हमें विधान सभा परिसर से ही बाहर कर दिया। भाजपा बाबा साहेब अंबेडकर से नफरत करती है, उनकी तस्वीर से नफरत करती है, उनके नाम से नफरत करती है।’

शीशमहल की भी जांच कराई जाएगी: प्रवेश वर्मा

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “बारापुला परियोजना की लागत पहले ही स्वीकृत राशि से दोगुनी हो चुकी है, क्योंकि सरकार की ओर से कोई फॉलो-अप नहीं हुआ। उस परियोजना पर काम कर रही कंपनी ने मुझे बताया है कि पिछले 10 सालों में कोई भी मंत्री फॉलो-अप के लिए नहीं आया। इसी तरह कई परियोजनाओं की लागत फॉलो-अप न होने के कारण दोगुनी हो गई है।”

इसे भी पढ़ें-  Rajat Patidar का तूफानी शतक, 48 गेंदों में ठोके नाबाद 135 रन; मध्य प्रदेश ने असम के खिलाफ बनाया 250 रन का विशाल स्कोर

नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ करने की मांग

नजफगढ़ विधायक नीलम पहलवान ने मांग की है कि नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ कर दिया जाए। नजफगढ़ छोटा सा है। वहां के राजाओं ने अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ी। मुझे उम्मीद है कि मेरा सपोर्ट होगा। मास्टर प्लान लागू होता है, तो नजफगढ़ के साथ दिल्ली-देहात को फायदा होगा। वहां भी विकास होंगे। मेरे यहां कोई भी जच्चा बच्चा केंद्र नहीं है। गांव की महिलाओं की मुश्किल होती है। कोई साधन नहीं है। दिल्ली-देहात में काफी जमीन है। वहां जच्चा-बच्चा केंद्र बनाया जाए।

भाजपा विधायक नीलम पहलवान ने विधानसभा में कहा, “1857 के विद्रोह में राजा नाहर सिंह ने लड़ाई लड़ी और नजफगढ़ क्षेत्र को दिल्ली के क्षेत्र में शामिल किया था। हमने नजफगढ़ का नाम बदलकर ‘नाहरगढ़’ करने की बहुत कोशिश की थी।”

मोहम्मद पुर का नाम माधवपुरम करने की मांग

भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा, “आर. के. पुरम विधानसभा में हमारे एक गांव का नाम मोहम्मद पुर है जिसका नाम बहुत समय पहले निगम द्वारा माधवपुरम नाम से बदलने का प्रस्ताव पेश कर दिया था। उस प्रस्ताव को विधानसभा में लंबे समय तक लंबित रखा गया। अब तक AAP की सरकार थी जिन्होंने इस मुद्दे को गड्ढे में दबा रखा था। (मोहम्मद पुर)गांव का नाम माधवपुरम रखने का प्रस्ताव कल मैं अध्यक्ष के सामने रखने वाला हूं।”

‘हम जनता के मुद्दों पर चर्चा करने के नियम से ही सदन में आए’

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “अब सरकार बदल चुकी है और हम लोग जनता के मुद्दों पर चर्चा करने के नियम से ही सदन में आए हैं। मुझे आशा है कि आतिशी सदन के नियमों का पालन करेंगी।”

इसे भी पढ़ें-  सपा के दिग्गज नेता आजम खान जेल से हुए रिहा: लंबे इंतजार के बाद मिली बड़ी राहत; समर्थकों में भारी उत्साह, सियासी गलियारों में तेज हुई हलचल

विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा ले रहे अमानतुल्लाह

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के तौर पर अमानतुल्लाह खान विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा ले रहे हैं। जिस दिन एलजी का अभिभाषण था उस दिन अमानतुल्लाह अनुपस्थित थे। इसलिए उन्हें बाहर नहीं किया गया था। आज जब विधानसभा पहुंचे तो उन्हें विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने दिया गया है।