Sunday, April 5, 2026
Latest:
FEATURED

Deh Wyapar की सूचना पर कॉन्स्टेबल गया था ढाबा, मालिक ने सरिए से घायल कर दिया

Deh Wyapar की सूचना पर कॉन्स्टेबल गया था ढाबा, मालिक ने सरिए से घायल कर दिया देह व्यापार की सूचना पर बुधवार देर रात कॉन्स्टेबल हाइवे किनारे ढाबे पर पहुंचा। उसे अकेला देख ढाबा मालिक और उसके भाई ने सरिए से मारपीट कर घायल कर दिया। कॉन्स्टेबल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

गुड़ा एंदला SHO प्रेमप्रकाश ने बताया कि घटना पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में 7 मई की रात करीब दो बजे हुई। देह व्यापार की सूचना पर गुंदोज चौकी से कॉन्स्टेबल सांवरलाल गुर्जर, हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश रवान हुए। उन्होंने हाइवे किनारे स्थित होटल रामदेव, हिन्दू होटल, भवानी होटल, विमलदीप होटल आदि अलग-अलग गए।

कॉन्स्टेबल सांवरलाल गुर्जर तोगावास के पास बिना नाम की होटल पर 7 मई की रात करीब दो बजे पहुंचा। जहां तीन-चार ट्रक खड़े थे। ग्राहक और होटल मालिक झगड़ रहे थे। पूछताछ की तो होटल संचालक मोनिक पुत्र शंकरलाल खारवाल, विकास पुत्र तारचंद, आनंद बाबू उर्फ नंदू पुत्र ताराचंद निवासी महालक्ष्मी नगर पाली ने उसे अकेला देख हमला कर दिया और सरिए से मारपीट कर घायल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर गुड़ा एंदला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में गुंदोच चौकी में तैनात राबड़ियावास (रास) हाल गुंदोज चौकी में तैनात कांस्टेबल सांवरलाल पुत्र पेमाराम गुर्जर की रिपोर्ट पर मामला दर्जकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम