katniLatestमध्यप्रदेश

पीएम मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंचे दीपक टण्डन, संजय पाठक, शशांक श्रीवास्तव

पीएम मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने पहुंचे जिलाध्यक्ष, विधायक लोकसभा प्रभारी

कटनी। पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने राजधानी दिल्ली पहुंचे जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, विधायक संजय पाठक, पूर्व महापौर लोकसभा प्रभारी शशांक श्रीवास्तव।

आपको बता दें कि आज एनडीए सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे राष्ट्रपति भवन में इसकी तैयारी पूरी हो गई है। शपथ समारोह में शामिल होने पहुंचे जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने कहा कि यह जीवन का अविस्मरणीय क्षण है जब मोदी जी के शपथ समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

आपको बता दें कि देश में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। एनडीए के संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज ही कैबिनेट और राज्‍य मंत्री भी शपथ लेंगे।
मोदी सरकार 3.O में कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। समारोह में 8 हजार से अध‍िक गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Back to top button