
DECLARED CBSE 12th Results 2021: सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड का परिणाम घोषित कर दिया है।
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर परिणाम देखा जा सकता है। इस बार 99.37 फीसदी स्टूडेंस्ट पास हुए हैं।
लड़कियों का पास परसेंटेज अधिक रहा है। जहां 99.67 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, वहीं लड़कों का पास परसेंटेज 99.13 फीसदी रहा है। केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है।
वहीं दिल्ली रिजन ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस साल कुल छात्रों में से 99.84 फीसदी ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा पास की है।
सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए 16 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
महामारी को देखते हुए बोर्ड ने इतिहास में पहली बार पेपर आधारित परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था और इसके बजाय छात्रों का उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया।
इस बार कक्षा 10, 11 और कक्षा 12 की आंतरिक परीक्षाओं में छात्र के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम जारी किए गए हैं।
ऐसे पता करें अपना रोल नंबर
‘सीबीएसई रोल नंबर फाइंडर’ का उपयोग करके छात्र अपने रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं। इस साल परीक्षा नहीं होने के कारण छात्रों को प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए हैं।
इसलिए छात्रों को अपना रोल नंबर नहीं पता है। जो छात्र अपने परिणाम संतुष्ट नहीं होंगे, CBSE उन्हें चुनिंदा विषयों की परीक्षा में बैठने की अनुमति दे सकता है।
हालांकि ऐसा तभी होगा जब देश में कोरोना संक्रमण के हालात में सुधार हो। कोरोना महामारी के कारण ही परिक्षाएं रद्द कर दी गई थीं और फॉर्मूला बनाकर रिजल्ट तैयार किया जा रहा था।
सीबीएसई ने छात्रों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं। छात्रों को इस साल उनके रोल नंबर नहीं मिले थे क्योंकि परीक्षाएं नहीं हुई थीं।








