शनि देव सेवा समिति में नये पदाधिकारियों की घोषण

शनि देव सेवा समिति में नयेपदाधिकारियों की घोष
कटनी।। श्री शनिदेव सेवा समिति (रजि.) भगवती चौक, हीरागंज द्वारा पदाधिकारियों में परिवर्तन किया गया है। समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि दिवंगत अध्यक्ष अनिल बड़गैया के निधन एवं सचिव गोपाल साहू के अस्वस्थ रहने की स्थिति में सर्वसम्मति से नये पदाधिकारियों का चयन किया गया है। नवीन संरचना में अनुराग चौकसे को अध्यक्ष एवं रूपेश पांडेय को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अमित गौतम एवं विनय सेन को उपाध्यक्ष तथा तेजभान गुप्ता को महामंत्री पद पर एवं मीडिया प्रभारी अंकुश रजक को मनोनीत किया गया है। समिति ने बताया कि यह नियुक्तियां आगामी कार्यावधि एवं सेवा कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से की गई हैं। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा संबंधी कार्य और अधिक सशक्त रूप से संपन्न होंगे।