katniमध्यप्रदेश

दुकान में आग लगाने को मना करने पर मार दी कुल्हाड़ी ईलाज दौरान हुई मौत आरोपी गिरफ्तार

दुकान में आग लगाने को मना करने पर मार दी कुल्हाड़ी ईलाज दौरान हुई मौत आरोपी गिरफ्ता

कटनी- थाना रीठी जिला कटनी अंतर्गत ग्राम सेमरा नंबर 1 में 5 मई की रात्रि लगभग 2:00 बजे आरोपी तुलसीराम उर्फ बल्लू यादव पिता अनिल यादव द्वारा किसी की दुकान में आग लगाने को कहने पर भूमिया मोहल्ला निवासी शिवराम भूमिया द्वारा ऐसा करने से मना किया गया जिस पर तुलसीराम यादव द्वारा शिवराम भोमिया को मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी गई तथा सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया उक्त घटना में पीड़ित शिवराम भूमिया को चोट लगने से उपचार हेतु शासकीय जिला चिकित्सालय कटनी में भर्ती कराया गया जिसे शासकीय अस्पताल द्वारा अग्रिम उपचार हेतु पीड़ित को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान पीड़ित की सर पर चोट लगने के कारण मृत्यु हो गई, घटना दिनांक से युक्त फरार आरोपी तुलसीराम यादव उर्फ बल्लू यादव पिता अनिल यादव निवासी ग्राम सिमरा नंबर 1 थाना रीठी को पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी संतोष कुमार डहरिया के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उमराव सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी थाना रीठी निरीक्षक राखी पांडेएवं टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान उप निरीक्षक आरपी रावत प्रधान आरक्षक भोला गुप्ता प्रधान आरक्षक राम पाठक प्रधान आरक्षक अजय मेहरा आरक्षक अमन सिंह आरक्षक जफर आरक्षक शमशेर आरक्षक विजय की भूमिका रहीं l

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि