FEATUREDkatniLatestराष्ट्रीय

“बेटी ICU में है, मैं टूटा हूं…” एयर इंडिया प्लेन हादसे में डॉक्टर पिता की भावुक अपील

"बेटी ICU में है, मैं टूटा हूं…" एयर इंडिया प्लेन हादसे में डॉक्टर पिता की भावुक अपील

“बेटी ICU में है, मैं टूटा हूं…” एयर इंडिया प्लेन हादसे में डॉक्टर पिता की भावुक अपील।

"बेटी ICU में है, मैं टूटा हूं…" एयर इंडिया प्लेन हादसे में डॉक्टर पिता की भावुक अपील
“बेटी ICU में है, मैं टूटा हूं…” एयर इंडिया प्लेन हादसे में डॉक्टर पिता की भावुक अपील

अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान AI171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, डॉ. अनिल का परिवार भी इसकी चपेट में आ गया है. उनकी बेटी और घरेलू सहायिका हादसे में घायल हो गई हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. डॉ. अनिल, जो खुद डॉक्टर हैं, अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने अब उन्हें हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया है. डॉ. अनिल ने मीडिया से अपील की है कि उन्हें कुछ समय दिया जाए. थोड़ी तो इंसानियत दिखाना चाहिए।

अहमदाबाद में एयर इंडिया फ्लाइट AI171 की दुर्घटना ने सैकड़ों जिंदगियों को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे का एक मार्मिक और भावुक दृश्य सामने आया है डॉ. अनिल के परिवार से जुड़ा, जो उसी हॉस्टल कैंपस में रहते थे जहां विमान हादसे ने तबाही मचाई. डॉ. अनिल और उनकी पत्नी, दोनों डॉक्टर हैं और घटना के समय ड्यूटी पर तैनात थे, लेकिन उनकी नन्हीं बेटी और घरेलू सहायिका (मेड) घर में मौजूद थे और हादसे की चपेट में आ गए. एक तरह बेटी और मेड का अस्पताल में इलाज चल रहा है तो दूसरी ओर प्रशासन ने उनसे हॉस्टल को खाली खरने का फरमान सुना दिया है. प्रशासन की फरमान सूनने के बाद डॉ अनिल ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा बयां की है।

मेरी बच्ची अभी भर्ती है, प्लीज थोड़ा वक्त दीजिए…

एक तरफ उनकी बेटी और मेड अस्पताल में जीवन की जंग लड़ रही है तो दूसरी ओर अनिल पूरी तत्परता से डॉक्टर होने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और लगातार ड्यूटी कर रहे हैं ताकि विमान हादसे में घायलों को किसी भी तरह से बचाया जा सके. दर्द में डूबे डॉ अनिल की आवाज में सिर्फ एक अपील है कि मेरी बच्ची अभी भर्ती है, प्लीज थोड़ा वक्त दीजिए… लेकिन प्रशासन अब उनसे घर खाली करने की बात कर रहा है क्योंकि क्रैश साइट को साफ करने और फॉरेंसिक जांच के लिए पूरी बिल्डिंग को खाली किया जा रहा है.

Back to top button