मध्यप्रदेश

Datia : कलेक्टर ने दो पंचायत सचिवों को किया निलंबित, आदेश जारी

दतिया। कलेक्टर संजय कुमार ने कार्य के प्रति लापरवाही पाए जाने पर दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। इनमें ग्राम पंचायत चिरौली चरोली पंचायत सचिव दशरथ सिंह लोधी और अमर सिंह लोधी ग्राम पंचायत भोबई बुजुर्ग सेवड़ा शामिल हैं। दशरथ लोधी लगातार अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित थे और वैक्सीनेशन कार्य के समय भी उपस्थित नहीं थे। वहीं अमर सिंह लोधी के खिलाफ एक महिला ने थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। इसीलिए दोनों को निलंबित करेन के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Datia : कलेक्टर ने दो पंचायत सचिवों को किया निलंबित, आदेश जारी

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम