Daru Japat: आबकारी विभाग की कार्यवाही के दौरान जब्त की गई 51 हजार से अधिक की मदिरा

daru japat

कटनी  कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशन पर जिले मे अवैध मदिरा के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को आबकारी वृत्त बहोरीबंद के ग्राम करहिया, मतवारी, रैपुरा, कैमोरीहार में अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी विभाग की टीम द्वारा दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 500 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा को मौके पर जप्त किया जाकर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर मौके पर नष्ट किया गया। दबिश के दौरान कुल 5 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा के पंजीबद्ध किये गये। कार्यवाही के दौरान अनुमानित राशि लगभग 51 हजार 500 रूपये लागत की मदिरा तथा लहान जब्त की गई।

इसे भी पढ़ें-  स्वामित्व योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर तहसीलदार अतुलेश सिंह को प्रदेश स्तर पर मिला सम्मान,3600 रजिस्ट्रियां कराने पर तहसीलदार भोपाल में हुये सम्मानित