Site icon Yashbharat.com

Damoh Election News : पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पहुंचे दमोह, कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

kamalnath

दमोह। दमोह में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के चलते मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ दमोह पहुंचे है। जहां कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हैलिपेड पर उनका जोरदार स्वागत किया।

2018 के विधानसभा चुनाव में कमल नाथ राहुल सिंह के पक्ष में प्रचार करने आए थे : गौरतलब हो कि कमल नाथ के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। क्योंकि 2018 के विधानसभा चुनाव में कमल नाथ राहुल सिंह के पक्ष में प्रचार करने आए थे। उस समय रोड शो किया गया था तो पूरे शहर की सड़कों पर हजारों लोग कमल नाथ का स्वागत करने के लिए तैयार थे वही तहसील ग्राउंड में सभा को संबोधित किया था तब भी जिले भर से लोग कमल नाथ को देखने और सुनने आए थे।

हालांकि भीड़ कितनी जुटेगी यह सभा में ही पता चलेगा क्योंकि अब सिर्फ एक सीट पर चुनाव है और भाजपा की सरकार है।

Exit mobile version