Damoh : अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से महिला को आया हार्ट अटैक, मौत
दमोह। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से हार्ट अटैक से महिला की मौत हो गई, इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। मानगंज वार्ड में अतिक्रमण टूटने के बाद कौशल्या पति मुन्ना परिहार 43 की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मानगंज वार्ड क्षेत्र पथरिया फाटक ओवरब्रिज के नीचे किए गए अतिक्रमण को रविवार सुबह जिला प्रशासन द्वारा हटाया गया था यह पूरी कार्रवाई मानगंज वार्ड निवासी याचिकाकर्ता प्रभात राजपूत की याचिका के आधार पर हाईकोर्ट के आदेश के तहत की गई थी।
रविवार रात महिला की मौत होने के बाद सोमवार सुबह परिजनों ने याचिकाकर्ता प्रभात राजपूत के घर के सामने महिला का शव रखकर काफी हंगामा किया। जिला प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत की कई लोगों को समझाया। इस दौरान नगर पालिका सीएमओ कपिल खरे के द्वारा नगर पालिका से महिला के परिजनों को 10,000 की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

