Latest
तेज बारिश से दाल मिल में पानी भरा, लाखों का नुकसान होने की आशंका

कटनी। तेज बारिश से दाल मिल में पानी भरा, लाखों का नुकसान होने की आशंका है। शनिवार 3 अगस्त और रविवार 4 अगस्त की दरमियानी रात को कटनी जिले में भारी और लगातार बारिश हुई है जिसका पानी कई निचले क्षेत्रों में भर गया है इस वजह से प्रशासन द्वारा राहत और बचाव के कार्य भी जारी हैं।
ऐसी ही कुछ तस्वीरें माधव नगर स्थित रॉबर्ट लाईन क्षेत्र से भी सामने आईं हैं जहां बारिश का पानी दाल मिलों के अंदर तक घुस गया था जिसकी वजह से भारी नुकसान होना बताया जा रहा है।
जानकारी अनुसार मोहित पल्सेस शंकर दाल उद्योग और राहुल ट्रेडर्स में पानी भर गया था जिससे हजारों बोरी दाल पानी मे भीगकर खराब हो गयी जिससे लाखो का नुकसान होना दयालदास पंजवानी द्वारा बताया जा रहा है।








