Latest

दादूराम पटेल पुन: बले पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष, सिविल लाइन रेस्ट हाऊस में रविवार को सम्पन्न हुई चुनाव प्रक्रिया, तहसील अध्यक्षों की भी हुई घोषणा

कटनी(यशभारत.काम)। मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल के प्रांतीय आव्हान पर गतदिवस पटवारी संघ जिला इकाई व तहसील इकाइयों के चुनाव सम्पन्न कराए गए। चुनाव अधिकारी अभिषेक तिवारी के द्धारा कल 27 जुलाई रविवार को सिविल लाइन स्थित रेस्ट हाऊस में चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। जिसमें पटवारी दादूराम पटेल को पुन: जिला पटवारी संघ का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के तहत जिला अध्यक्ष व तहसील अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन भरे गए। पटवारी संघ कटनी जिलाध्यक्ष पद के लिए पटवारी अशोक बागरी, दादूराम पटेल व मदन मोहन राय के द्धारा नामांकन भरा गया। जिसमें फार्म वापिसी के दौरान आपसी सहमति से अशोक सिंह बागरी व मदन मोहन राय के द्वारा फार्म वापस ले लिया गया। जिसके कारण पटवारी दादूराम पटेल निर्विरोध जिला पटवारी संघ का अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं अशोक सिंह बागरी और मदन मोहन राय को कार्यकारी जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। के निर्वाचन हेतु नामांकन भरे गये। इसी प्रकार तहसील अध्यक्ष पदों के लिए कटनी तहसील से नंदलाल ताम्रकार, कटनी नगर तहसील से राजेश दुबे, विजयराघवगढ़ तहसील से पवन कुमार चौधरी, ढीमरखेड़ा तहसील से महेंद्र कुमार त्रिपाठी तथा बहोरीबंद तहसील से नवीन गर्ग द्वारा नामांकन भरा गया। जिसके कारण सभी को तहसील अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। गौरतलब है कि जिला व तहसील पटवारी संघ का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पटवारी प्रमोद दिक्षित, शादाब खान, विनीत सिंह बघेल, मोहम्मद नाजिर, गणेश मिश्रा, विवेक तिवारी, गजेन्द्र राय, अनुज दाहिया, प्रकाश गुप्ता, नितेश पांडे, अभिकरण जलौन्हा, नीरज गोस्वामी, भरतेश सिंह, मनोज मौर्य, गणेश सिंह, राजेश गौड़, राघवेंद्र राजपूत, गजेंद्र सिंह चौधरी, सुजाता सिंह बघेल, शैलेंद्र सिंह बघेल सहित जिले के अधिकांश पटवारियों की उपस्थिति रही।

 

Back to top button