Site icon Yashbharat.com

Cyclone Amphan, Weather Forecast : ओडिशा में बारिश शुरू, आज प. बंगाल में तबाही मचा सकता है चक्रवाती तूफान

toofan

Cyclone Amphan, Weather Forecast Today LIVE Updates: पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है, लेकिन दो राज्य, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को एक और मोर्चे पर जूझना पड़ रहा है। यह है चक्रवाती तूफान एम्फन। बंगाल की खाड़ी में उठा यह तूफान लगातार खतरनाक होता जा रहा है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि यह आज पश्चिम बंगाल तट से टकरा सकता है और वहां तबाही मचा सकता है। इस बीच, बुधवार से ओडिशा में बारिश शुरू हो गई। (नीचे देखें वीडियो) आशंका जताई गई है कि यह तूफान साल 1999 में आए तूफान फानी की तरह शक्तिशाली और कहर बरपाने वाला हो सकता है। एनडीआरएफ की टीमें तैनात की जा चुकी है। केंद्र सरकार भी पूरी नजर रखे हुए है। पढ़िए ताजा अपडेट-

आगे का सफर: बुधवार दोपहर से लेकर शाम तक तक इसके बंगाल के तट से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने इस तूफान के असर से बंगाल और उड़ीसा के तटवर्ती क्षेत्रों में ऊंची समुद्री लहरों से जल प्लावन की आशंका जताई है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक एम.महापात्रा ने बताया, Amphan बुधवार दोपहर बाद 175 से 195 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बंगाल के तट से टकराएगा। पूर्वी मेदिनीपुर, उत्तर तथा दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता में भारी असर हो सकता है। इसी तरह ओडिशा के जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, मयूरभंज, भद्रक, जाजपुर और बालासोर में भारी नुक्सान की आशंका है। इस दौरान कहीं भारी और कहीं हल्की बारिश भी होगी।

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version