
CWC Meet Live: कांग्रेस पार्टी के लिए सोमवार का दिन अहम होने जा रहा है। नई दिल्ली में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में बड़ा ऐलान हो सकता है। यह ऐलान नेतृत्व परिवर्तन का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Sonia Gandhi पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का मन बना चुकी है। यदि ऐसा होता है कि पार्टी की कमान किसे सौंपी जाएगी, इसको लेकर अटकलों का दौर जारी है। एक बड़ा धड़ा Rahul Gandhi को फिर से Congress अध्यक्ष बनाए जाने की मांग कर रहा है, तो चर्चा यह भी है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंंह को अंतरिम अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
CWC Meet Live Updates: सोनिया गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने की स्थिति में मनमोहन सिंह को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। इनके अलावा एके एंटनी और मुकुल वासनिक के नाम भी चल रहे हैं। उम्मीद कम ही है कि राहुला गांधी एक बार फिर अध्यक्ष पद संभालें। इस बीच, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की पैरवी की, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भेजा पत्र।
CWC Meet Live Updates: दिल्ली में होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ अब खुलकर सोनिया गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का समर्थन कर चुके हैं। कमल नाथ ने बैठक से 10 घंटे पहले लगातार तीन-चार tweet किए हैं।