सरकारी स्कूल के रसोईघर का ताला तोड़कर 5 गैस सिलेंडर पार, मध्याह्न भोजन पर संकट

सरकारी स्कूल के रसोईघर का ताला तोड़कर 5 गैस सिलेंडर पार, मध्याह्न भोजन पर संक
कटनी। शिक्षा के मंदिर भी अब चोरों की नजरों से सुरक्षित नहीं हैं। बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भजिया में अज्ञात चोरों ने एक सरकारी स्कूल को निशाना बनाया है। चोरों ने स्कूल के रसोईघर का ताला तोड़कर वहां रखे गैस सिलेंडरों पर हाथ साफ कर दिया, जिससे अब बच्चों के मध्याह्न भोजन (Mid-day Meal) के संचालन में परेशानी खड़ी हो गई है।
मध्य रात्रि में वारदात को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार, एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला भजिया में यह चोरी की घटना 14 मार्च की शाम 05:00 बजे से 16 मार्च की सुबह 10:00 बजे के दरमियान हुई। जब सोमवार सुबह स्कूल खुला, तब रसोईघर का ताला टूटा देख प्रबंधन के होश उड़ गए। अंदर जांच करने पर पता चला कि खाना पकाने के लिए रखे गए 05 नग भारत गैस सिलेंडर गायब थे।
13 हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ
स्कूल के शिक्षक पंकज कुमार राय (38 वर्ष) ने इस मामले की लिखित शिकायत बड़वारा थाने में दर्ज कराई है। चोरी गए सिलेंडरों की कुल अनुमानित कीमत 13,000 रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए।
पुलिस कार्रवाई और धाराएं
बड़वारा पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 167/26 दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने नए कानून के तहत धारा 331(4) BNS: रात में घर में अवैध प्रवेश या सेंधमारी, धारा 305ए BNS: चोरी (पुरानी धारा 380, 457 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है








