Crime news प्रेमिका की शादी से गुस्साए प्रेमी ने गिफ्ट में भेजा विस्फोटक, खोलते ही दूल्हा के उड़े परखच्चे

Crime News यह कोई फिल्मी सीन या स्क्रिप्ट कहानी नहीं बल्कि वो हकीकत है जिसे सुन कर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक प्रेमी को उसकी प्रेमिका की शादी इतनी नागवार गुजरी कि उसने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी। प्रेमिका की शादी में प्रेमी ने विस्फोटक से भरा होम थिएटर दे दिया। स्वजनों ने जैसे ही होम थिएटर चालू किया, उसमें भयानक विस्फोट हो गया। इसमें दूल्हा और उसके बड़े भाई की मौत हो गई।
रची खतरनाक साजिश
यह मामला छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के रेंगाखार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चमारी का है। खूनी साजिश रचने वाला दुल्हन का प्रेमी है, जिसे छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बालाघाट जिले के बिरसा तहसील के ग्राम छपला वार्ड क्रमांक-11 निवासी सरजू पिता बलदेव मरकाम उम्र-33 वर्ष है। इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन बिरसा क्षेत्र के हैं, जिनका कवर्धा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। छग पुलिस ने धारा 302, 307 भादवि एवं 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित सरजू मरकाम और अंजना गांव की ललिता मेरावी का लंबे समय से प्रेम प्रसंग था, लेकिन ललिता का विवाह छग के ग्राम चमारी में रहने वाले हेमेंद्र पिता मेहर सिंह मेरावी से तय हो गया। शादी तय होने के बाद ललिता सरजू से विवाह नहीं करना चाहती थी। 30 मार्च को हेमेंद्र व ललिता का रीति-रिवाज के साथ विवाह हुआ, लेकिन सरजू के मन ललिता के प्रति क्रोध पनप रहा था। उसने ललिता को सबक सिखाने के लिए बालाघाट के बिरसा अंतर्गत ग्राम मंडई से एक इलेक्ट्रानिक की दुकान से होम थिएटर खरीदा और उसमें 250 ग्राम अमोनियम नाइट्रेट और करीब सवा किलो पेट्रोल मिला बारूद डाल दिया।
उपहारों के बीच रख दिया होम थिएटर
दूल्हे ने मौके पर दम तोड़ दिया था
इसी दौरान उन्होंने होम थिएटर चालू किया, तभी उसमें जबरदस्त विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आने से नवविवाहित हेमेंद्र ने मौके पर दम तोड़ दिया था। जबकि उसके बड़े राज कुमार उम्र-32 की जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई। इस हादसे में मृतक हेमेंद्र के रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें तीन वर्षीय बालक भी शामिल हैं।
विस्फोटक बनाने की जानकारी रखता था








