Site icon Yashbharat.com

Crime नाबालिग बालिका को पत्नी बना कर रखा मरने से पहले दूसरे को बेच दिया, पांच-पांच हजार के ईनामी दो फरार आरोपी गिरफ्तार

wp 17052453951166030156348331699287

कटनी Crime अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन व मनोज केडिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, के.पी. सिंह अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ अनूप सिंह ठाकुर की टीम को दुष्कर्म के 5 – 5 हजार रूपए का घोषित ईनामी आरोपी लाल सिंह एवम् भैरू सिंह को पकड़ने में दोहरी सफलता मिली है।

विगत 14/10/2022 को फरियादी ने स्वयं की नाबालिक बच्ची को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण किए जाने की रिर्पोट थाने में दर्ज कराई थी जिसे पुलिस ने धारा 363 भा द वि के तहत् मामला पंजीबद्ध कर तत्परता से विवेचना शुरू की और नाबालिक बच्ची को ढूंढ़ कर परिजनों सौंप दिया गया था तथा नाबालिक बच्ची से घटना क्रम के सम्बंध में पूछतांछ की गई जिसने बताया कि उसे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसे पत्नी बनाकर रखा गया था और उसके मरने के बाद दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया था।

उक्त मामले के 03 आरोपियों को त्वरित गिरफ्तार कर धारा 363 इजाफा धारा 366 (क), 376, 370, 376 (डीए), 376 (2) एन, 376 (3), 354 (क), 34  3.45, 6 (जे) (आईआई) 5 (जे), 11,12,16,17 पाक्सो एक्ट 3(1)(डब्लू-2), 3(2)व्ही. एससीएसटी एक्ट में जेल भेज दिया गया था।

अभी दिसम्बर 2023 में इसी मामले के आरोपी रंजीत उर्फ रणजीत सिंह पिता स्व. मोती सिंह सिसोदिया उम्र 28 वर्ष ग्राम सातलखेडी पुलिस थाना भानुपरा जिला मंदसौर को गिरफ्तार करने में कामयाब रहे तथा अन्य फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई बार प्रयास किये गये पर सफलता नहीं मिल पा रही थी। श्री रंजन पुलिस द्वारा शेष फरार आरोपी को पकड़ने के लिए 5 – 5 हजार का ईनाम घोषित किया गया था । फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विजयराघवगढ़ पुलिस लगातार प्रयास करते हुए अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत किया और अथक प्रयासों से मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर टीम को मन्दसौर भेजा गया था पुलिस टीम मन्दसौर जिले में पहुँचकर हर सम्भावित स्थानों में छापामारी की गई किन्तु सफ़लता नहीं मिल पा रही थी तब स्थानीय मुखबिर तंत्र से सम्पर्क कर फरार आरोपी के ठिकाने पर पहुंचीं जो कि अपने रहने के स्थान को बदलते हुए चकमा दे रहा था जिसे पकड़ने के लिए पुलिस पहुंचीं ही थी कि पुलिस को देखते ही वह फिर रात के अंधेरे में भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस ने भारी मशक्कत से घेराबंदी कर भैरू सिंह पिता पूर सिंह सोंधिया उम्र 19 साल निवासी ग्राम खड़गपुरा थाना पीडावा ज़िला झालावाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार किया है, तथा आरोपी लाल सिंह सोंधिया पिता अमर सिंह सोंधिया उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कादमी थाना सुसनेर जिला आगर मालवा जो कि किसी कार्य से जबलपुर आया हुआ था जैसे ही इस बात की जानकारी थाना प्रभारी अनूप सिंह को हुई तत्काल यह जानकारी सम्बन्धित क्षेत्राधिकार के श्री प्रभाकर सिंह परिहार उप निरीक्षक चौकी प्रभारी रामपुर थाना गोरखपुर ज़िला जबलपुर को सूचना दी जिन्होंने अविलम्ब आरोपी को धर दबोचा।

आरोपी अपना गलत नाम पता बताकर गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन श्री सिंह के द्वारा सूझबूझ से पुछतांछ किए जाने पर झूठ पकड़ लिया और आरोपी ने अपना सही नाम पता बता दिया श्री परिहार और उनकी टीम के द्वारा अपने थाना क्षेत्र का मामला न होने के बावजूद भी सुपर कॉप की तरह तत्परता से फरार आरोपी को पकड़वाकर पीड़िता को न्याय दिलाने में सराहनीय भूमिका निभाई है।

दोनों फरार ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय विजयराघवगढ में पेश किया गया जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में कटनी जेल भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में अनूप सिंह ठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी विजयराघवगढ़, श्री प्रभाकर सिंह परिहार उप निरीक्षक चौकी प्रभारी रामपुर थाना गोरखपुर ज़िला जबलपुर, सहायक उप निरीक्षक शशि भूषण सिंह, प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह पटेल आरक्षक लालू यादव, अंजनी झा, हरिओम सिंह एवम प्रधान आरक्षक प्रशान्त विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Exit mobile version