मध्यप्रदेश

Crime: भाजपा मंडल उपाध्‍यक्ष को पति ने मारी गोली, मौत

भोपाल। शहर के नीलबड़ क्षेत्र के साईं नगर कॉलोनी में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को उसके पति ने गोली मार दी। अस्‍पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह बीती रात लगभग 12 बजे की घटना है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम शीला पांडे और उन्‍हें गोली मारने वाले उनके पति का नाम राजेंद्र पांडे है।

बताया जाता है कि दोनों के बीच घरेलू विवाद हो रहा था। आरोपित नशे का आदी बताया गया है। इस घटना के समय मृतका की गर्भवती बेटी और उसका पति भी घर पर थे। घटना भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पत्नी को अस्‍पताल पहुंचाया है। पति इस घटना के बाद फरार हो गया है। इलाज के दौरान शीला की मौत हो गई। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर क्यों पति ने पत्नी को गोली मार दी।

Back to top button