FEATUREDSportsखेल

Cricket Score, भारत बनाम श्रीलंका 2nd Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत को 107 रनों की बढ़त

Cricket Score Online, Ind vs SL 2nd Test : भारत ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली पारी में 98 ओवरों में दो विकेट खोकर 312 रन बना लिए हैं। इसी के साथ भारत ने श्रीलंका पर 107 रनों की बढ़त ले ली है। भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पहले दिन 205 रनों पर ही ढेर कर दिया था। दिन खत्म होने तक चेतेश्वर पुजार 121 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 284 गेंदों में 13 चौके लगाए। पुजारा के साथ कप्तान विराट कोहली 70 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 54 रन बनाकर विकेट पर खड़े हुए हैं। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अभी तक 96 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

भारत ने तीसरे दिन मुरली विजय (128) के रूप में अपना एकमात्र विकेट खोया। उन्होंने 221 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्का लगाया। विजय और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 209 रनों की साझेदारी की।

-इसी के साथ आज का खेल यही समाप्त होता हुआ। भारत ने 98 ओवर में दो विकेट खोकर 312 रन बना लिए हैं।

-भारतीय टीम के कप्तान ने भी तेजी से बल्लेबाजी करते हुए महज 66 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 97 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 307 रन।

-पुजारा का यह 2017 में चौथा टेस्ट शतक बनाकर यह दिखा दिया कि उन्हें टेस्ट में बेस्ट खिलाड़ी क्यों माना जाता है। पुजारा ने कोलकाता में भी अपनी काबलियत को साबित किया था। 94 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 296 रन।

– पुजारा ने अपना 14वां टेस्ट शतक के दौरान 11 चौके लगाए। उन्होंने 100 रन बनाने के लिए 246 गेंदों का इस्तेमाल किया। 90 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 279 रन है।

-मुरली विजय के बाद चेतेश्वर पुजारा ने भी अपना शतक पूरा किया। 86.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 264 रन हो गए हैं।

-चेतेश्वर पुजारा ने 2017 में अपने 1000 टेस्ट रन पूरे किए। पुजारा इस समय अपने शतक से महज पांच रन दूर है और वो दिन का खेल खत्म होने से पहले अपना शतक पूरा करना चाहेंगे। 

-मुरली विजय के आउट होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आते ही तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया है। कोहली ने 23 गेंदों में ही 18 रन बना लिए हैं। दूसरी तरफ पुजारा भी अपने शतक की तरफ तेजी के साथ बढ़ रहे हैं।

-मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने मिलकर 200 रनों की साझेदारी कर ली है। लेकिन मुरली विजय 128 रन बनाकर आउट हो गए। विजय के बाद कोहली ने आते ही चार रनों से अपना खाता खोला। 

-टी के बाद एक बार फिर खेल शुरू। हेरथ ने टी के बाद का पहला ओवर मेडन डाला।  67 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 188 रन है।

-मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी दूसरे दिन नागपुर में धमाल मचा रही है। टी तक भारत ने एक विकेट खोकर 185 रन बना लिए हैं।

-इसी बीच मुरली विजय ने अपने करियर का दसवां शतक जड़ दिया है। मुरली विजय के साथ ही भारत की स्थिति भी मजबूत। 61 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 173 रन।

-चेतेश्वर पुजारा अर्धशतक लगाने के बाद खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं विजय अपनी शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत अब भी श्रीलंका से 48 रन पीछे है।

-मुरली विजय के बाद चेतेश्वर पुजारा ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। 54 ओवरे के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 136 रन है।

-मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी ने 261 गेंदों पर 104 रन की शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। विजय तेजी से बल्लेबाजी कते हुए 74 रन पर पहुंच गए हैं तो वहीं पुजारा भी अपने अर्धशतक से महज 9 रन दूर हैं। 

-मुरली विजय 61 और चेतेश्वर पुजारा 33 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। भारत अभी श्रीलंका से 102 रन पीछे है। विजय के लिए यहां से अपनी पारी को एक विशाल रूप देना बेहद जरूरी है। विजय भी चाहेंगे कि वो इस मैच में शतक बनाए।

-मुरली विजय अपना 16वां अर्धशतक लगाकर 56 न पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं पुजारा 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहले सेशन में भारत ने बिना कोई विकेट खोए 86 रन बना लिए हैं।

-मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा रक्षात्मक तरीके से बल्लेबाजी करते हुए लंच तक भारत का स्कोर 97 रन तक पहुंचा दिया है।

-मुरली विजय ने जड़ा अर्धशतक। मैच के दूसरे दिन लंच से पहले भारत ने अभी तक कोई विकेट नहीं खोया है। पुजारा और विजय ने अर्धशतक से ज्यादा की साझेदारी भी पूरी कर ली है।  

-26.1 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 50 रन पूरा कर लिए हैं। इस समय मुरली विजय (30) और चेतेश्वर पुजारा (13) रन पर खेल रहे हैं।

-मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा रक्षात्मक तरीके से बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले 43 गेंदों में दोनों बल्लेबाजों ने केवल 3 रन ही बनाए है।

-कल के मुकाबले मुरली विजय आज ज्यादा लय में नजर आ रहे हैं। विजय के लिए आज का दिन बेहद अहम है क्योंकि अगर वो अच्छी बल्लेबाजी करने में कामयाब होते हैं तो उन्हें टीम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जगह दी जा सकती है।

-चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय भारत के लिए कई बार बड़ी साझेदारी कर चुके हैं पुजारा और मुरली ने मिलकर अब तक 71.15 की औसत से करीब 2000 रन बनाए हैं। आज भी भारतीय टीम इनसे एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद कर रही होगी।

-मुरली विजय ने चौके साथ की पारी की शुरुआत। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 16 रन।

-भारतीय टीम आज संभलकर बल्लेबाजी करने का प्रयास करेगी। केएल राहुल के जल्द आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय टीम को ठोस शुरुआत देने की कोशिश करेंगे।

-पहले दिन भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लिए। ईशांत शर्मा और रवींद्र जडेजा को तीन-तीन सफलता मिली।

Leave a Reply

Back to top button