INDvsSA : दफ्रीका ने बराबर की सीरीज, दूसरा T-20 छह विकेट से जीता

2018 2image 00 54 482264300classen ll

खेल डेस्क दक्षिण अफ्रीका के कप्तान जेपी डुमिनी और विकेटकीपर क्लासेन ने भारत की दक्षिण अफ्रीका में टी-20 सीरीज जीतने की उम्मीदों पर आखिरकार अंकुश लगा ही दिया। सेंचुरियन के मैदान में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में साऊथ अफ्रीका ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। साऊथ अफ्रीका की जीत के सूत्रधार कप्तान डुमिनी और क्लासेन खुद बने। क्लासेन और डुमिनी ने शुरुआती झटकों से साऊथ अफ्रीका को संभालते हुए खूबसूरती से अपनी-अपनी पारियों को आगे बढ़ाया। इस दौरान क्लासेन अपने रंग में आते दिखे। उन्होंने महज 30 गेंद में तीन चौके और सात छक्के उड़ाकर 69 रन ठोक दिए। वहीं, कप्तान डुमिनी ने 64 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका की जीत सुनिश्चित कर दी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से फरहान ने भी महत्वपूर्ण 16 रन बनाए। इन दोनों को पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 18.4 ओवर में ही 189 रन का टारगेट प्राप्त कर लिया।

धीमी शुरुआत के बावजूद दक्षिण अफ्रीका मैच में लौटी
189 रन के लक्ष्य का पीछे करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआत करने जोड़ी हैंडरिक्स और जेजे स्मट्स मैदान में उतरे। अपना 9वां टी-20 मैच खेल रहे स्मट्स भारतीय तेजगाज उनदकट के आगे टिक नहीं पाए और महज दो रन के स्कोर पर रैना को कैच थमा बैठे। इसके बाद हैंडरिक्स भी 26 रन पर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर पांड्या को कैच दे बैठे। वहीं दूसरी ओर कप्तान जेपी डुमिनी ने विकेटकीपर क्लासेन के साथ धुआंधार पारी खेलने जारी रखी। क्लासेन इस दौरान अपने पूरे रंग में नजर आए। उन्होंने उनदकट की बॉल पर आऊट होने से पहले 30 गेंद पर सात छक्के और तीन चौकों की मदद से 69 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें-  IPL 2027: एमएस धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब चेन्नई सुपर किंग्स में संभालेंगे 'मेंटर' की नई जिम्मेदारी

रोहित, कोहली सस्ते में सिमटे, धवन ने खेली तेज पारी
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के आमंत्रित किया। दक्षिण अफ्रीका की रणनीति पहली ही ओवर में सफल होती नजर आ रही थी जब शिखर धवन तेज गेंदबाज क्रिस मौरिस की पहली ही गेंद पर अंपायर द्वारा पगबाधा दे दिए गए। हालांकि धवन ने जब डीआरएस लिया तो वह नॉट आऊट निकले। बॉल धवन के बैट से लगने के बाद उनके पैड पर लगी थी। बावजूद इसके मौरिस ने गेंदों से आग उगलनी जारी रखी। मौरिस की बॉल पर धवन कई बार बीट भी हुए। लिहाजा धवन पहली ओवर में कोई रन नहीं बना सके। लेकिन मैच के दूसरे ही ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा जब रोहित शर्मा तेज गेंदबाज जूनियर डाला की पहली ही गेंद पर चलते बने। रोहित अपने टी-20 करियर में चौथी बार 0 पर आऊट हुए हैं।

मनीष पांडे और धोनी ने खूब धोया
उधर, मैच का पहला ही ओवर मेडन खेलने वाले धवन ने भी हाथ खोलते हुए 14 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन ठोक दिए। वहीं, रैणा ने भी 24 गेंद में पांच चौकों की मदद से 30 रन बनाए।
इसके बाद मनीष पांडे ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। धोनी के साथ मिलकर उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। पांडे ने अपनी 79 रन की पारी के दौरान तीन छक्के और 6 चौके लगाए। वहीं दूसरी तरफ एमएस धोनी ने भी 28 गेंद में 52 रन की पारी के दौरान तीन छक्के और चार चौके जड़ दिए।

Leave a Reply