Latest

स्टॉक मार्केट में मचा हाहाकार: क्या आपके निवेश पर भी आया संकट, जानें एक्सपर्ट की राय

स्टॉक मार्केट में मचा हाहाकार: क्या आपके निवेश पर भी आया संकट, जानें एक्सपर्ट की राय। शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ दिखाई दे रहा है. उसका कारण भी है फरवरी लगातार ऐसा 5वां महीना है जो कि नेगेटिव नोट पर खत्म होने जा रहा है. अब तक निफ्टी में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. जबकि ​सेंसेक्स में 3.93 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

अक्टूबर से लेकर अब तक शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. जिसे बाजार के जानकार एक डेंजर जोन की तरह पर देख रहे हैं. अब से करीब 28 बरस पहले शेयर बाजार के कुछ ऐसे ही हालात देखने को मिले थे. निफ्टी लगातार 5 महीने तक टूटा था. वहीं बीते तीन दशकों से ज्यादा समय तक की बात करें तो दो बार ऐसा देखने को मिल चुका है।

स्टॉक मार्केट में मचा हाहाकार: क्या आपके निवेश पर भी आया संकट, जानें एक्सपर्ट की राय

अगर बात आज यानी 24 फरवरी 2025 की करें तो शेयर बाजार में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. आंकड़ों के अनुसार सेंसेक्स में 850 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई है. जबकि निफ्टी 240 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है. खास बात तो ये है कि निवेशकों को सिर्फ आज के ही दिन 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान देखने को मिल चुका है. आइए आपको आंकड़ों की भाषा में समझाने का प्रयास करते हैं कि आखिर शेयर बाजार किस तरह से डेंजर जोन में देखने को मिल रहा है।

लगातार 5वें महीने गिरावट की ओर शेयर बाजार

शेयर बाजार लगातार 5वें महीने गिरावट की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है. इसे आंकड़ों से समझने की कोशिश करते हैं. 31 जनवरी को जब शेयर बाजार बंद हुआ था तो सेंसेक्स 77,500.57 अंकों पर बंद हुआ था, जो गिरकर 74,454.41 अंकों पर आ गया. इसका मतलब है कि फरवरी के महीने में अब तक सेंसेक्स में 3,046.16 अंक यानी 3.93 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक​ निफ्टी की बात करें तो फरवरी के महीने में अब तक 955.05 यानी 4.06 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. खास बात तो ये है कि फरवरी महीने के 24 दिनों में शेयर बाजार निवेशकों को 26.04 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

सेंसेक्स में 5 महीनों में कितनी गिरावट
महीना कितने अंकों की गिरावट कितना दिया नेगेटिव रिटर्न (फीसदी में)
अक्टूबर 4,910.72 5.82
नवंबर 413.73 अंकों का इजाफा 0.52 फीसदी की तेजी
दिसंबर 1,663.78 2.08
जनवरी 638.44 0.82
फरवरी 3,046.16 3.93

अक्टूबर से लगातार गिरावट

खास बात तो ये है कि शेयर बाजार में अक्टूबर महीने से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार सेंसेक्स में 4,910.72 अंक एवं 5.82 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. जबकि निफ्टी 1,605.5 यानी 6.22 की गिरावट देखी गई. नवंबर महीने की बात करें तो जहां सेंसेक्स में 0.52 फीसदी यानी 413.73 अंकों का इजाफा देखने को मिला. वहीं निफ्टी में 0.31 फीसदी यानी 74.25 अंकों की गिरावट देखने को मिजी है. दिसंबर के महीने में सेंसेक्स 1,663.78 अंक यानी 2.08 फीसदी गिरा. जबकि निफ्टी में 486.3 अंक यानी 2.01 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी. जनवरी के महीने में गिरावट का दौर देखने को मिला. सेंसेक्स 638.44 अंक यानी 0.82 फीसदी और निफ्टी 136.4 अंक यानी 0.58 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है।

स्टॉक मार्केट में मचा हाहाकार: क्या आपके निवेश पर भी आया संकट, जानें एक्सपर्ट की राय

Back to top button