दीपावली पर मिलावटखोरों पर शिकंजा: विजयराघवगढ़ में बीकानेर और अनिल मिष्ठान से 5 सैंपल जब्त

दीपावली पर मिलावटखोरों पर शिकंजा: विजयराघवगढ़ में बीकानेर और अनिल मिष्ठान से 5 सैंपल जब्त

दीपावली पर मिलावटखोरों पर शिकंजा: विजयराघवगढ़ में बीकानेर और अनिल मिष्ठान से 5 सैंपल जब्त

कटनी/विजयराघवगढ़, yashbharat.com। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले के उपभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर तहसीलदार राजेंद्र श्रीवास्तव और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने विजयराघवगढ़ में विभिन्न मिष्ठान दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

  • एसबीआई चौक (बीकानेर मिष्ठान भंडार): निर्माण इकाई से खोया, पिन्नी और काजू कतली के नमूने लिए गए।

  • संकट मोचन चौक (अनिल मिष्ठान भंडार): खोया और खोया बर्फी के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

  • कड़ी कार्रवाई की चेतावनी: संग्रहित सभी 5 नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट अमानक आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-  भारत में लैंड रोवर डिफेंडर की लोकल मैन्यूफैक्चरिंग शुरू: 34 लाख रुपये तक सस्ती होगी SUV, पुणे प्लांट में असेंबल होगी 'Defender 110'