Thursday, May 14, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Covid-19 Eris Variant कोरोना वायरस के एक और नए वेरिएंट ने फिर चिंता बढ़ा दी, जानिए इसके बारे में

Covid-19 Eris Variant। कोरोना महामारी की तीन लहरें दुनिया अभी तक देख चुकी है, लेकिन कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। यूके में बीते कुछ दिनों में कोरोना वायरस के ‘Eris Variant’ के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एरिस वेरिएंट के फैलते संक्रमण पर जहां चिंता जताई है। हालांकि, यह जानकारी भी सामने आई है कि कोविड-19 का नया वेरिएंट पिछले सभी वेरिएंट की तुलना में ज्यादा गंभीर नहीं है।

10 जुलाई सबसे पहले मिली जानकारी

ब्रिटेन में Eris Variant के बारे में सबसे पहले जानकारी 10 जुलाई को सामने आई थी। बाद में लगातार इस वेरिएंट पर नजर रखी जा रही थी। ताजा डेटा से पता चला कि Eris Variant से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) के अनुसार, Eris Variant ओमिक्रॉन वायरस का ही वंशज है और इसलिए इसे EG.5.1 नाम भी दिया गया है। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, यूके में 7 नए कोविड मामलों में से एक एरिस वेरिएंट का ही है। इधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी निगरानी के तहत वेरिएंट की सूची में EG.5.1 को जोड़ा लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम