कटनी नगर के वार्डों में स्वच्छता मित्रों की असमान नियुक्ति की विसंगति को दूर करने पार्षदों ने दिया ज्ञाप
कटनी -नगर के वार्डों में आउटसोर्स से कार्यरत स्वच्छता कर्मियों को विगत समय हटा दिया गया और वार्डों में 01 अक्टूबर 24 से आउटसोर्स कर्मी कार्यरत नहीं हैं, जिससे नगर के अनेक वार्डों में कर्मियों की अत्याधिक कमी होने से स्वच्छता कार्य प्रभावित हैं, खेद का विषय हैं, कि पूर्व में दशहरा पर्व के समय वार्डों की सफाई व्यवस्था इन्ही विसंगतियों के चलते प्रभावित रही और आगामी दिनों में दीपावली पर्व हैं, एवं स्वच्छता कार्यों में बड़ोत्तरी की आवश्यकता हैं, फिर भी वार्डों की सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा हैं, इन सभी बातों के समाधान के लिए हम पार्षदगण इस ज्ञापन पत्र के माध्यम से मांग करते हैं, कि-
कटनी नगर के वार्डों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों की असमान नियुक्ति की समीक्षा की जाये और वार्डों में समान तौर पर स्वच्छता कर्मी नियुक्त किए जाये वार्डों की जनसंख्या, क्षेत्रफल एवं कार्य की आवश्यकता के अनुसार स्वच्छता कर्मियों की वार्डों में शीघ्रता से नियुक्ति की जायें,
वार्डों में आउटसोर्स से कार्यरत रहे कर्मियों को वार्डों में कार्य की समीक्षा करते हुये पूर्ववत कार्य की आवश्यकता के चलते वार्डों में शीघ्रता से पदस्थ किया जाये स्वच्छता कर्मी के तौर पर भर्ती लेकिन बड़ी संख्या में अन्य कार्यों में कार्यरत सभी स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता कार्यों हेतु वार्डों में शीघ्रता से नियुक्त/पदस्थ किया जायें वार्डों में पदस्थ और लंबे समय से अनुपस्थित स्वच्छता कर्मियों पर शीघ्रता से नियमानुसार कार्यवाही की जायें
स्वच्छता कार्यों हेतु आउटसोर्स के पुनः नियुक्त किए गए कर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया से अवगत कराया जाये, और इनका चयन किस आधार पर किया गया यह भी बताया जाये, 23 अक्टूबर को स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के माननीय पार्षदों द्वारा दिये गए ज्ञापन की मांगों का अबतक निराकरन नहीं किया गया हैं, अतः पुनः ध्यानाकर्षण हैं, कि ज्ञापन के सभी 04 बिन्दुओं का निराकरन किया जायें ज्ञापन पत्र में उल्लिखित बिन्दुओं / तथ्यों का 24 घंटे में निराकरन करने का कष्ट करे, अन्यथा की स्थिति में हम पार्षदगण आपके कार्यालय के समक्ष धरना देने विवश होंगे जिसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी निगम प्रशासन एवं नगर पालिक प्राधिकारियों की होंगी l

