katniमध्यप्रदेश

सार्वजनिक मार्ग घेरकर अनधिकृत रूप से व्यवसाय करने वाले 7 दूकानदार पर निगम की कार्यवाही,दो व्यवसायियों पर 4 हजार रूपये का जुर्माना, पांच दुकानदारों की सामग्री जब्त, दी गई सख्त चेतावनी

सार्वजनिक मार्ग घेरकर अनधिकृत रूप से व्यवसाय करने वाले 7 दूकानदार पर निगम की कार्यवाही,दो व्यवसायियों पर 4 हजार रूपये का जुर्माना, पांच दुकानदारों की सामग्री जब्त, दी गई सख्त चेतावनी

कटनी – नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध नगर निगम का अतिक्रमण अमला लगातार कार्रवाई कर रहा है।

 

अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह ने बताया कि इसी क्रम में निगम की टीम द्वारा मंगलवार को बस स्टैंड क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान मार्ग एवं सार्वजनिक स्थान घेरकर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो व्यवसायियों कबाड़ व्यवसाई पर 3000 रूपये तथा टायर दुकानदार 1000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। जबकि पांच अन्य व्यवसायियों द्वारा मार्ग पर रखकर व्यवसाय करने पर सामग्री को जब्त करने की कार्यवाही अतिक्रमण अमले द्वारा की गई।

 

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी तथा आवश्यकतानुसार सामग्री जब्ती एवं जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button