Coronavirus Bhopal Update : मंत्रालय में मिले 20 कोरोना संक्रमित

Coronavirus Bhopal News : भोपाल । मंत्रालय में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। करीब 50 दिन में 20 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है।
हालात ऐसे हो गए हैं कि कर्मचारी मंत्रालय जाने से घबरा रहे हैं। कुछ ने छुट्टी ले ली है, तो कुछ घर से ही काम करने की मांग कर रहे हैं।
मंत्रालय कर्मचारी संघ ने भी संक्रमण के रोकथाम की कोशिशों को नाकाफी बताया है।
कर्मचारी मंत्रालय बंद कर घर से काम कराने की मांग तीन बार दोहरा चुके हैं और अब सामूहिक अवकाश पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।
संघ पदाधिकारियों को कहना है कि अब नए मामले आए, तो कर्मचारी निर्णय लेने में देरी नहीं करेंगे।
मंत्रालय में हर दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।
इससे घबराए कर्मचारी लगातार मंत्रालय बंद करने की मांग कर रहे हैं, पर कोई असर नहीं हो रहा।
जिसे देखते हुए कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश पर जाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।
संघ पदाधिकारियों का कहना है कि अब और मामले सामने आते हैं, तो कर्मचारियों का जीवन खतरे में नहीं डाला जाएगा।








