Site icon Yashbharat.com

coronavirus; जबलपुर में 4 और पॉजिटिव मिले, संख्या पहुंची 181

lab test corona hospital

coronavirus जबलपुर। जबलपुर में आज रविवार को 4 नए coronavirus पॉजिटिव मिले जिससे अब यहां coronavirus से  संक्रमित की संख्या 181 हो गई है। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज रविवार की शाम मिली 27 सेम्पल की रिपोर्ट्स में 4 व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

इनमें हाजी शमीम उम्र 46 बर्ष, हाजी मकसूद उम्र 63 बर्ष, नबाब बुलन्द खान उम्र 54 बर्ष और 45 साल की आयशा खान शामिल है ।

इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 181 हो गई है ।

हाज़ी शमीम सूजी मोहल्ला तीन पत्ती के पास रहने वाले हैं । हाजी मकसूद और आयशा खान अल रज्ज़ाक मार्केट के पास बहोराबाग में रहते हैं । आयशा खान पूर्व में पॉजिटिव पाई गई फातिमा खान की बहन हैं । नबाब बुलन्द खान आयशा खान के पति हैं और कई दिनों पहले मण्डला से जबलपुर आये थे और लॉकडाउन की वजह से यहीं रुक गए थे। वे मण्डला के कछेरी मोहल्ला के निवासी हैं ।

Exit mobile version