Coronavirus: कोरोना महामारी के बीच बढ़ी उम्मीद, इलाज के लिए छह दवाओं की पहचान

मेलबोर्न । वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के इलाज की दिशा में छह संभावित दवाओं की पहचान करने में सफलता पाई है। दस हजार से ज्यादा कंपाउंड्स में से पहचान की गई इन दवाओं से कोरोना के उपचार में मदद मिलने की संभावना जताई गई है।

नेचर जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, क्लीनिकल ट्रायल्स और अन्य कंपाउंड्स में पहचान की गई इन दवाओं के प्रभाव का परीक्षण किया गया है। इसमें पाया गया कि इन दवाओं से कोरोना का उपचार करने में मदद मिल सकती है। ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ल्यूक गुडत ने कहा कि मौजूदा दौर में कोरोना वायरस के लिए कोई प्रभावी उपचार विकल्प नहीं है। हमने क्लीनिकल उपयोग की दिशा में इन कंपाउंड्स में से दवा की जांच के लिए प्रयोगशालाओं में एक प्रोग्राम की शुरुआत की है।

इस तरह हुआ शोध

प्रोफेसर ल्यूक गुडत ने बताया कि हम यह पता लगाने के लिए एक उन्नत कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं कि ये विभिन्न दवाएं किस तरह वायरस से निपट सकती हैं।’ शोधकर्ताओं ने कहा कि इस प्रोग्राम में कोविड-19 वायरस के एंजाइम को साधा गया है। इस एंजाइम को प्रोटीज या मेप्रो के तौर पर जाना जाता है। यह प्रोटीज वायरस की प्रतिकृति तैयार करने में अहम भूमिका निभाता है।

Exit mobile version