CoronaLatest

corona vaccine: यूएई के प्रधानमंत्री शेख मुहम्मद बिन ने लगवाया कोरोना का टीका

coronavirus, corona vaccine, corona vaccine update अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रधानमंत्री शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह वैक्सीन लगवा रहे हैं।शेख मुहम्मद ने वैक्सीन लगवाते हुए दुआ की, ‘हर व्यक्ति की सुरक्षा और सेहत के लिए उसे वैक्सीन उपलब्ध हो।’ उन्होंने वैक्सीन बनाने वाली अपनी टीम को यूएई में इसकी उपलब्धता के लिए बधाई दी।

देश के कई मंत्रियों को भी कोरोना की वैक्सीन दी गई है। सरकार ने वैक्सीन के लिए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को भी आपातकालीन स्थिति में यह अधिकार दिया है कि जो कोविड 19 के मरीजों के सीधे संपर्क में हैं, उन्हें भी नियमों के तहत वैक्सीन दी जाए।

विश्वभर में साढ़े चार करोड़ से ज्यादा हुई संक्रमितों की संख्या

वहीं, विश्वभर में कोरोना संक्रमण के मामले 4 करोड़ 68 लाख से अधिक पहुंच गए हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा 12 लाख 5 हजार से अधिक हो गया है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, मंगलवार तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4 करोड़ 68 लाख 1 हजार 6 सौ 21 हो गई है और मरने वाले संक्रमितों की संख्या 12 लाख 5 हजार 2 सौ 21 है।

कोरोना के चलते फ्रांस में लगाया गया कर्फ्यू

दूसरे दौर की कोरोना महामारी से निपटने के लिए फ्रांस में लॉकडाउन लगाया गया है, लेकिन राजधानी पेरिस में इस उपाय का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है। इससे निपटने के लिए पेरिस में रात के समय कर्फ्यू लगाने पर विचार किया जा रहा है। इधर, ग्रीस के उत्तरी क्षेत्र में संक्रमण पर अंकुश पाने के लिए मंगलवार से लॉकडाउन प्रभावी कर दिया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम